हर मुस्कान अनमोल है… और हर दीपक की रोशनी तभी पूरी होती है जब उसका उजाला सब तक पहुँचे। खुशियों के पल फाउंडेशन वर्ष 2015 से दिवाली जैसे पावन पर्व पर वंचित परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहा है। इस वर्ष खुशियों के पल फाउंडेशन ने आधिकारिक पंजीकरण प्राप्त कर लिया है और अब और भी व्यापक स्तर पर सेवा की दिशा में आगे बढ़ रही है।
ज़रूरतमंद परिवारों तक राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण
बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य में सहयोग
समाज के हर वर्ग के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करना
आपकी एक छोटी-सी मदद किसी परिवार की बड़ी मुस्कान बन सकती है।
आपके योगदान से असंख्य परिवारों की मदद होती है।
वितरण व आयोजन में साथ दें।
अपनी संस्था/समूह के माध्यम से सहयोग करें।
सभी धर्मानुलंबियों को नमस्कार,
खुशियों के पल फाउंडेशन में आपका स्वागत है
वर्ष २०१५ से हमारा संकल्प है – हर ज़रूरतमंद परिवार तक मुस्कान पहुँचाना। आपका सहयोग हमें औरों की ज़िंदगी में रोशनी भरने की शक्ति देता है। आइए, मिलकर हर त्योहार को सबके लिए खुशियों का पल बनाएँ।
हम मानते हैं कि सच्ची खुशी बाँटने से बढ़ती है। हर दान, हर सहयोग – किसी के जीवन में नई उम्मीद जगाता है। आइए, साथ मिलकर वह बदलाव करें जिसकी समाज को ज़रूरत है। क्योंकि खुशियों के पल तभी पूरे होते हैं, जब वे सबके साथ बाँटे जाएँ।
खुशियों के पल फाउंडेशन
संस्थापक, प्रबंध निदेशक
खुशियों के पल फाउंडेशन की स्थापना का मूल उद्देश्य था – जरूरतमंदों तक मदद और मुस्कान पहुँचाना। यह मेरे जीवन का सबसे संतोषजनक कार्य है। हर बार जब किसी परिवार की आँखों में खुशी और कृतज्ञता देखता हूँ, तो महसूस होता है कि हमारा यह प्रयास सही दिशा में है।”
सह-संस्थापक, निदेशक
“खुशियों के पल फाउंडेशन हमारे लिए केवल संस्था नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। हमारा सपना है कि कोई परिवार दिवाली पर भूखा न सोए और हर घर में खुशियाँ पहुँचे।”
सह-संस्थापक, निदेशक
“यह फाउंडेशन समाज के हर उस व्यक्ति के लिए है, जो उम्मीद तलाश रहा है। यहाँ हम सिर्फ सामान नहीं बाँटते, बल्कि रिश्ते और अपनापन भी बाँटते हैं।”
सह-संस्थापक, निदेशक
“हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में यह मुहिम और भी बड़ी बने और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़कर सेवा का आनंद अनुभव करें।”
आप हमें ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं या नीचे संदेश भेज दें — हम जल्द संपर्क करेंगे।